पलामू जिले के पांडू में इफ्तार पार्टी के जरिए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश

By : News11 Bharat
पलामू जिले के पांडू में इफ्तार पार्टी के जरिए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप गांव में बुधवार को डॉ. इब्राहिम अंसारी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंसारी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना है.उन्होंने कहा कि इफ्तार जैसे सामूहिक कार्यक्रम विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों की उपस्थिति ने एकता की मिसाल पेश की. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और रमजान की बरकतों में शामिल हुए.

कार्यक्रम में पंसस प्रवेश साव उर्फ ठेग्घू भाई, मुस्लिम अंसारी, अलिशेर अंसारी, अख्तर अंसारी, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, छोटन शर्मा, राकेश शर्मा, उमेश पासवान, रामबिलास सिंह, डीएन सिंह, निरंजन कुमार, अनुज सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चेताग रामनवमी पूजा समिति ने थाना में आयोजित बैठक में नहीं लिया भाग, सड़क पर गंदा पानी बहने से है नाराजगी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार