जूडो चैंपियनशिप ट्रॉफी

Bokaro News: एमजीएम स्कूल ने जीती बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप ट्रॉफी, 285 अंकों के साथ बना ओवरऑल विनर

आठवीं जिला जूडो प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, एमजीएम स्कूल ने जीते 34 गोल्ड समेत 88 पदक

By : Ark Sahuliyar
Bokaro News: एमजीएम स्कूल ने जीती बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप ट्रॉफी, 285 अंकों के साथ बना ओवरऑल विनर

सुरेन्द्र प्रसाद/न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
बोकारो में आयोजित आठवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला जूडो चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली. 29 और 30 अगस्त को DAV पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. 285 अंकों के साथ एमजीएम स्कूल ओवरऑल विजेता रहा.

एमजीएम स्कूल बना जिला जूडो चैंपियन
बोकारो जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित आठवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोकारो जूडो संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, राजेश्वर सिंह और एसके मिश्रा मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों को जूडो के प्रति प्रोत्साहित किया. बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह के अनुसार, एमजीएम स्कूल ने 285 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती.

जीजीपीएस सेक्टर-5 दूसरे और मार्शल आर्ट अकादमी तीसरे स्थान पर
गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-5 ने 206 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बोकारो मार्शल आर्ट अकादमी 94 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही. एमजीएम स्कूल ने 34 गोल्ड, 25 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज, जबकि जीजीपीएस सेक्टर-5 ने 23 गोल्ड, 26 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज पदक हासिल किए. बोकारो मार्शल आर्ट अकादमी ने 14 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज पदक जीते.

इन खिलाड़ियों को चुना गया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
स्वर्ण पदक विजेताओं के बीच हुए मुकाबले के बाद विभिन्न कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया. इनमें एमजीएम स्कूल के गौरव कुमार, सक्षम कुमार सिंह, हर्षिका कुमारी, राजवीर सिंह, सुरभि कुमारी, अर्पित टोप्पो, आयुष कुमार और अदिति शामिल रहे. वहीं बोकारो मार्शल आर्ट अकादमी की आरोही चंचल और सिमरन कुमारी, जीजीपीएस सेक्टर-5 की अनुष्का सिंह तथा आयुष शर्मा को भी अपनी-अपनी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिला प्रोत्साहन
प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ियों को अक्टूबर महीने में होने वाली झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कुल 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन एवं स्कॉलरशिप राशि दिए जाने की जानकारी दी गई. प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयुष कुमार ठाकुर, दीपक रंजन, जेबनाथ, आदित्य सिंह, माया चौहान, साईनाथ चक्रवर्ती, देव कुमार तथा झारखंड जूडो संघ के अंशुमन राय और आदित्य कुमार का सराहनीय योगदान रहा.