सरायकेला में अवैध खनन एवं खनन पट्टों में अनियमितताओं के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई जारी

By : Vaibhaw Vikram
सरायकेला में अवैध खनन एवं खनन पट्टों में अनियमितताओं के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई जारी

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 13.05.2026 को जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में सरायकेला अंचल अंतर्गत उगमा एवं राइडीह क्षेत्र में संचालित दो पत्थर खनन पट्टों का औचक निरीक्षण किया गया. 

निरीक्षण के दौरान संबंधित खनन पट्टों में सीमांकन, खनिज भंडारण एवं प्रेषण, पर्यावरणीय स्वीकृति (CTO) अनुपालन सहित अन्य वैधानिक प्रावधानों की जांच की गई. जांच क्रम में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित पट्टाधारियों के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है. 

उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिलांतर्गत अवैध खनन, खनिज भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.  जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. 

यह भी पढ़ें: छिपादोहर-हेहेगड़ा स्टेशन हटाने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, रेल मंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई