शुभारम्भ

मंत्री दीपक बिरूवा ने हाटगमहरिया में 11 ACR भवन का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

हेमंत सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए हर समय प्रयासरत - मंत्री

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मंत्री दीपक बिरूवा ने हाटगमहरिया में 11 ACR भवन का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

रोहन निषाद.न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरूवा ने शुक्रवार को हाटगमहरिया प्रखंड के बलडिया गांव में झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद्, राँची के अंतर्गत 11 ACR भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे. मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए हर समय प्रयासरत है. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना देना सरकार की प्राथमिकता है.उन्होंने बताया कि ACR भवन बनने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और शिक्षकों को भी कार्य करने में सुविधा होगी. इससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और ड्रॉपआउट रेट घटेगा.

कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने मंत्री का आभार जताया. लोगों का कहना था कि लंबे समय से इस भवन की मांग थी. शिलान्यास से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय प्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग भी की.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद के जरही के कुर्मीपुर  के पास कोयले की डंपिंग वैध या अवैध? प्रशासनिक चुप्पी!

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई