चांडिल के चिलगु एनएच-33 के अधूरे पुल का MLA सविता महतो ने सदन के शून्यकाल में उठाया सवाल, अविलंब निर्माण की मांग

By : News11 Bharat
चांडिल के चिलगु एनएच-33 के अधूरे पुल का MLA सविता महतो ने सदन के शून्यकाल में उठाया सवाल, अविलंब निर्माण की मांग

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल क्षेत्र में एनएच-33 के चिलगु स्थित फोरलेन सड़क पर अधूरे पुल को लेकर विधायक सविता महतो ने विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से गंभीर मुद्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि फोरलेन सड़क के एक लेन में स्थित पुल का निर्माण पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है. हाल ही में एनएचएआई द्वारा उक्त पुल को ध्वस्त कर दिए जाने के कारण एक लेन पूरी तरह बंद हो गया है. विधायक ने कहा कि लेन बंद रहने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. पिछले एक वर्ष में लगभग 40 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इतनी बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. सविता महतो ने सदन में सरकार से मांग की कि क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके. उन्होंने कहा कि यह मामला जनहित और सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: सेवइयां दुकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, शहीद चौक बना रणक्षेत्र; प्रशासन की सख्ती और शांति पहल से टला बड़ा संकट

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार