गांडेय में मनरेगा जेई पर घूस लेने का लगा आरोप, मापी पुस्तिका बनाने के एवज में मांगी थी घूस!

By : Admin
गांडेय में मनरेगा जेई पर घूस लेने का लगा आरोप, मापी पुस्तिका बनाने के एवज में मांगी थी घूस!

भरत मंडल/ न्यूज 11 भारत 

गांडेय/ डेस्क: गांडेय प्रखंड के फुलजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को आवेदन सौंपकर मनरेगा जेई अब्दुल कादिर पर गंभीर आरोप लगाया है. ग्रामीणों का आरोप है कि जेई द्वारा योजना का माप पुस्तिका (एमबी) बनाने के एवज में लाभुकों से रिश्वत ली जा रही है. आवेदन की प्रतिलिपि मनरेगा बीपीओ, उप विकास आयुक्त गिरिडीह और उपायुक्त गिरिडीह को भी भेजी गई है.

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत कारोडीह में अहमद हुसैन और वाहिद मियां के कूप निर्माण में एमबी बनाने के लिए 20 हजार रुपये घूस ली गई. वहीं, पहरीडीह गांव में गुलशन बीबी के सिंचाई कूप निर्माण में चिमनी ईंट नहीं लगाई गई और जेई को घूस न देने पर 60 हजार रुपये प्राक्कलन राशि से काटकर एमबी बनाया गया.

मोचियडीह गांव में कलीम अंसारी के कूप की केवल 15 फीट खुदाई होने के बावजूद जेई ने 1 लाख 91 हजार रुपये (1,41,168 रुपये मजदूरी और 50 हजार सर्वधन योजना) की निकासी कराई, जबकि एमबी मात्र 78,628 रुपये का ही बना.

ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवेदन पर मो. ताहिर अंसारी, मो. वसीम अख्तर, फिरोज अंसारी, वार्ड सदस्य इम्तियाज अंसारी, ताहिर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

यह भी पढ़ें: स्थानीय प्रशासन ने सिल्ली बजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई