सांसद संजय सेठ ने बाड़े गांव में सांस्कृतिक मंच का किया शिलान्यास, कबीर धाम में बने कमरों का लोकार्पण

By : Vaibhaw Vikram
सांसद संजय सेठ ने बाड़े गांव में सांस्कृतिक मंच का किया शिलान्यास, कबीर धाम में बने कमरों का लोकार्पण

न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क:
रांची सांसद निधि से बूढ़मू प्रखंड के बाड़े गांव में 15 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य बुधवार को धूमधाम से शुरू हो गया. सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में इसका शिलान्यास किया.

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, मुखिया अनुपमा उरांव, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, तपेश्वर मिश्रा, उत्पलनाथ शाहदेव, सुनीता देवी, कुंती देवी, राजू सिंह, कमल मोदी, मनोज गुप्ता, शंकर महतो, दिनेश साहू व नारायण सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे. 

सांसद सेठ ने कहा कि उनकी अनुशंसा पर सीएसआर निधि से ठाकुरगांव क्षेत्र के सोबा ग्राम में संत कबीर प्रेम धाम सेवा आश्रम के लिए 68 लाख रुपये की लागत से चार कमरों का निर्माण पूरा हो चुका है. इस आश्रम ने अनाथ बेटियों की सेवा में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. आज ही इन नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण भी किया गया,  इन आयोजनों से क्षेत्र में विकास व सेवा कार्यों को गति मिली है.

यह भी पढ़ें: सरकारी शिक्षक की करतूत: स्कूली बच्चों से मांगी लकड़ी, नहीं देने पर दी स्कूल से निकालने की धमकी
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई