विश्व आदिवासी दिवस

नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी मना विश्व आदिवासी दिवस, इष्ट देवता से आदिवासियों ने मांगी सामाजिक बुराइयां दूर करने की मन्नत

मक पर वर शहद क परतम पर मलयरपण कर नमन कय गय

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी मना विश्व आदिवासी दिवस, इष्ट देवता से आदिवासियों ने मांगी सामाजिक बुराइयां दूर करने की मन्नत

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर  रविवार को नरवा  पहाड़ व  उसके आस_ पास कई जगहों कार्यक्रम आयोजित किए  गए. मुख्य कार्यक्रम ओल इतून आसडा की ओर नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के आवासीय कॉलोनी स्थित सी टी सी में आयोजित की गई जहां आदिवासी समाज के लोगो ने गीत के जरिए अपने इष्ट देवता मरांग बुरु से आदिवासी समाज  में फैली सामाजिक कुरीतियों को  खत्म करने के शक्ति  प्रदान करने की मन्नते मांगी  वही  इस मौके पर वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस मौके पर आयोजित समारोह की संबोधित करते हुए यूसिल की नरवा पहाड़  यूरेनियम प्रोजेक्ट के माझी बाबा वीरेन टुडू ने  कहा कि आदिवासियों की संस्कृति, संस्कार, परम्परा व एकता ही  उनकी पहचान है .जिसे विलुप्त होने से बचाने के लिए पूरे विश्व के आदिवासी  आज के दिन अपनी  एकजुटता का परिचय देते है.उन्होंने इस मौके पर झारखंड सरकार से  राज्य में पेसा कानून सख्ती से लागू करने की मांग उठाई व आदिवासियों की  जल, जंगल व जमीन के संरक्षण_ संवर्धन की वकालत की. इस सभा की दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने भी संबोधित किया  व कहा कि आदिवासियों की एकता ही उसकी पहचान है .

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

  • जादूगोड़ा  इस मौके पर दिशोम जाहेरगाड़, नरवा के माझी बाबा वीरेन टुडू ,दुर्गा प्रसाद मुर्मू, गुरुबारी  सरदार, सोना राम हासदा, बंगाल टुडू, सुरेश मुर्मू 
  • लक्ष्मी टुडू, सुमिता मुर्मू, बाहा हसदा, चंपा मुर्मू, समेत भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: युवा कांग्रेस की बैठक में युवाओं को जोड़ने का संकल्प, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई