छोटा नगपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक में नई ऊर्जा का संचार, पुंदाग शाखा को मिला नया नेतृत्व

By : News11 Bharat
छोटा नगपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक में नई ऊर्जा का संचार, पुंदाग शाखा को मिला नया नेतृत्व

संजय कुमार साहू/न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रविवार को रांची जिला अंतर्गत पुंदाग साहु चौक स्थित संगी मिलन मैरज हाल में छोटा नगपुरिया तेली उत्थान समाज की विशेष बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुंदाग शाखा के पूर्व अध्यक्ष धनिराम साहू ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सूरज कुमार साहू ने बखूबी निभाई.बैठक का मुख्य आकर्षण रहा पुंदाग शाखा के नये अध्यक्ष के रूप में राम कुमार विद्यार्थी की नियुक्ति. उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा गया और समाज की मजबूती के लिए नई जिम्मेदारियां दी गईं. वहीं, समाज के प्रति पूर्व अध्यक्ष धनिराम साहू के निष्पक्ष और समर्पित योगदान को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने उन्हें प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपकर सम्मानित किया.इस अवसर पर समाज के नेताओं ने एकता और विस्तार पर जोर देते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में धनबाद सांसद ढुल्लु महतो, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, केंद्रीय अध्यक्ष उदाशन नाग, जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप, कांशीनाथ महतो, घुरन महतो, अमरदीप कुमार, बसंत कुमार महतो, फिरन साहू, प्रदीप कुमार साहू, चंद्रदीप साहू, राजेंद्र महतो और प्रकाश कुमार सहित सैकड़ों समाजसेवी शामिल रहे.बैठक ने न केवल नए नेतृत्व को दिशा दी, बल्कि समाज में एकजुटता और प्रगति की नई राह भी खोली. 

यह भी पढ़े: यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला: तुआप्से पोर्ट का ऑयल टर्मिनल क्षतिग्रस्त, 164 ड्रोन मार गिराने का दावा 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई