अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में दशहरा पर्व को लेकर मिष्ठान दुकान सहित मिलावट के खिलाफ सख़्ती दिखाते हुए जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के द्वारा लगातार होटल एवं मिष्ठान दुकान में निरिक्षण करते हुए सेम्पल लेते हुए संचालको हिदायत देते हुए कहा की खाद्य कारोबार खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुरूप ही संचालित करना सुनिश्चित करें- खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दशहरा पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत् आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा गढ़वा शहर अंतर्गत विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के द्वारा गढ़वा शहर मुख्यालय के मझिआंव मोड़ स्थित बनारसी स्वीट्स की जांच की गई एवं जांच सैंपल लिए गए. इसके बाद मेंन रोड स्थित राज लक्ष्मी स्वीट्स, जायसवाल स्वीट्स, विजय स्वीट्स, काजू स्वीट्स, मां वैष्णो स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया. इसके उपरांत रंका मोड़ स्थित श्री राम स्वीट्स का निरीक्षण किया गया, जहां किचेन में साफ-सफाई की कमी पाई गई.
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री द्वारा रसोई को साफ सुथरा रखने हेतु सख्त हिदायत दी गई एवं जांच हेतु खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया. निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुरूप लाइसेंस नहीं पाया गया उन्हें नोटिस दिया गया और हिदायत दी गई कि जल्द से वैद्य खाद्य लाइसेंस हेतु खाद्य सुरक्षा कार्यालय में अपना आवेदन जमा करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही निर्देश दिया गया कि वे अपना खाद्य कारोबार खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुरूप ही संचालित करना सुनिश्चित करेंगे. टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा कार्यालय के संबंधित कर्मी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: कुडू पुलिस ने अवैध मवेशी लदे दो पिकअप वाहन पकड़े, 14 मवेशी बरामद, दोनों चालक भेजे गए जेल