विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य विभाग का आह्वान, साइलेंट किलर है हाई ब्लड प्रेशर, सही जीवनशैली से बचा सकते हैं जान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य विभाग का आह्वान, साइलेंट किलर है हाई ब्लड प्रेशर, सही जीवनशैली से बचा सकते हैं जान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को हाई ब्लड प्रेशर के गंभीर खतरों और उससे बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल सर्जन पलामू के द्वारा  एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस वर्ष यह दिवस "अपना रक्तचाप सही तरीके से नापें, नियंत्रित करें, लंबा जीवन जिएं" की विशेष थीम के साथ मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सही समय पर जांच और उपचार के प्रति प्रेरित करना है.

​चिकित्सकों के अनुसार उच्च रक्तचाप को एक 'साइलेंट किलर' माना जाता है क्योंकि आमतौर पर इसके कोई शुरुआती लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. लेकिन यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह आगे चलकर हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण बनता है. इससे बचाव के लिए सिविल सर्जन ने सलाह दी है कि प्रत्येक व्यक्ति को हर छह महीने में अपने रक्तचाप की जांच अवश्य करानी चाहिए. स्वास्थ्य मानकों के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य रक्तचाप 120/80 mmHg माना जाता है.

​इस बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए खान-पान और आदतों में बदलाव बेहद जरूरी है. लोगों को अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों जैसे कि फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, अचार, पापड़ और सॉस के अत्यधिक सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. इसके साथ ही तंबाकू, सिगरेट और शराब जैसी हानिकारक आदतों से दूरी बनाना अनिवार्य है. स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के उपायों पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह कम से कम 30 मिनट टहलने या व्यायाम करने की आदत डालें. अपने आहार में हरी सब्जियां, ताजे फल और संतुलित भोजन को शामिल करें, साथ ही बढ़ते वजन को नियंत्रित रखें और मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें.

​ सिविल सर्जन पलामू ने  जिले के सभी नागरिकों से भावुक अपील की गई है. उन्होंने कहा कि सभी लोग आज ही अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाकर अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवाएं. समय पर की गई जांच, उचित चिकित्सीय परामर्श और अनुशासित जीवनशैली को अपनाकर हाइपरटेंशन जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पूरी तरह बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बालूमाथ के कलकलिया गांव में ग्रामीण की गोली  लगने से मौत, रात को जंगल में शिकार करने कह कर निकला था युवक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार