गढ़वा में नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

परिक्ष्यमान प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को उनके विभागीय कार्यों, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा में नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में गढ़वा जिले के नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गई. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिक्ष्यमान प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को उनके विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के संचालन इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई. इससे पूर्व उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने विधिवत रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

इस दौरान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सभी नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दीं तथा उनके विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के संचालन इत्यादि के संबंध में जानकारी दिए जाने के उपरांत उनके द्वारा प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के कर्तव्यों से उन्हें अवगत कराते हुए सकारात्मकता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

इस मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने भी नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए सतर्कता सकारात्मक एवं पारदर्शिता के साथ योजनाओं के संचालन की बात कही गई तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए आवश्यक जानकारी को अमल करने का निर्देश दिया गया.जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा उपस्थित सभी नवनियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को विभागीय कार्यो एवं योजनाओं इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई. इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को विभागीय संगठन एवं संरचना, कार्य एवं उत्तरदायित्व, कार्यालय कार्य की प्रक्रिया, संचिका का संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया, आंकड़े का संधारण, कंप्यूटर का मूलभूत जानकारी की आवश्यकता, विभिन्न विभागीय योजनाओं के विषय में योजनावार जानकारी, विभाग अंतर्गत विभिन्न अधिनियमों की जानकारी, ऑडिट से संबंधित जानकारी आदि के बारे में विस्तार से बताया गया. इसके अतिरिक्त कार्यालय प्रबंधन एवं अनुशासन, ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट, विहेवियर एंड एथिकल इश्यूज, फ़ाइल ट्रैकिंग, बजट प्रक्रिया तथा योजनाओं का सृजन, कार्यान्वयन एवं अनुश्रवन आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया. 

गढ़वा जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को विभाग के मुख्य योजनाएं यथा- छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य योजनाएं, संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण, आजीविका एवं कौशल विकास, केंद्र संपोषित योजनाएं, विभाग के अंतर्गत कार्यरत निगम व संस्थान आदि के बारे में भी बताया गया तथा इसके अंतर्गत संचालित योजनाओं के सही संचालन व कार्यान्वयन के संबंध में प्रकाश डाले गयें.उन्होंने भी सभी नवनियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को उनके कर्तव्यों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा वर्तमान में सरकार द्वारा आमजनों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को योग्य व्यक्तियों तक पहुंचाने की बात कही गई. साथ ही वर्तमान में दिनांक- 18 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित किए जाने वाले "जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान- सबसे दूर सबसे पहले" में जनजातीय समुदायों के कल्याणार्थ चलाये जा रहे योजनाओं का सही संचालन करते हुए पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने एवं उनकी समस्याओं को यथासंभव निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे दुकान लगी तो चलेगा बुलडोजर! इसरी हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, जान से बड़ा कोई कारोबार नहीं - SDM

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार