मैट्रिक 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पलामू डीसी ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

By : News11 Bharat
मैट्रिक 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पलामू डीसी ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पौधा, पुस्तक एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके आगामी लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली.

उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और उसी दिशा में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.उन्होंने कहा कि ये आप सभी का लौंचपैड है आगे और महत्वपूर्ण पड़ाव आयेंगे.आप सभी बच्चों की मेहनत सराहनीय है.आप सबों को किताबों की तरह बड़ा बनना है.उन्होंने सभी से अपने रुचि के अनुरूप ही आगे भविष्य की रणनीति बनाने की बात कही.उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता,बल्कि निरंतर परिश्रम,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है.उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी.इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक,विद्यार्थियों के अभिभावक एवं संबंधित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: गौ माता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की उठी मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार