होली को लेकर ईचागढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, आपसी भाईचारे और सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

By : News11 Bharat
होली को लेकर ईचागढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, आपसी भाईचारे और सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को ईचागढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ईचागढ़ अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद ने की. बैठक में , ईचागढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, शांति समिति के सदस्यगण, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे. इस दौरान होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर रोक लगाने, डीजे संचालन के निर्धारित नियमों का पालन करने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई.

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. थाना प्रभारी बजरंग महतो ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी ने मिलकर होली को भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: रातु टिकरा टोली  में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 172 मरीजों का हुआ इलाज

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार