शहर में गुंडों के सहारे शासन करना चाहते लोग - रघुवर दास

अरुणा शंकर का बनाया गया मरीन ड्राइव झारखंड का रोल मॉडल बना

By : News11 Bharat
शहर में गुंडों के सहारे शासन करना चाहते लोग - रघुवर दास

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को चैनपुर बाजार में आयोजित विशाल जनसभा के जरिए हुंकार भरी कि मेदिनीनगर नगर निगम में किसी भी कीमत पर भय और आतंक का राज कायम नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने निगमवासियों से अपील की कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए एकजुट होकर मतदान करें ताकि अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों को करारा जवाब दिया जा सके.सभा में  पूर्व सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था वेंटिलेटर पर है. अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए 'रेट चार्ट' तैयार है. उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर की जनता अब विकास चाहती है, विनाश नहीं. अरुणा शंकर के पक्ष में जनसमर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत ही शहर में सुरक्षा विकास और सुशासन की गारंटी देगी,क्योंकि विरोधी यहां भय के बल पर जनादेश प्राप्त करने की कोशिश कर रहे ,जनता भयमुक्त हो कर रहे इसके लिए उनके कार्यकाल में प्रयास किया गया ,अरूणा शंकृर ने मेयर के रूप में शांति के साथ विकास का वातावरण तैयार किया हैं ,उसमें एक कोयल रिवर फ्रंट पूरे राज्य का माडल हैं , मेदिनीनगर की जनता विकास और अमन पसंद हैं इसलिए अरूणा शंकर की जीत तय हैं .

 पूर्व सीएम की एंट्री से पलटा समीकरण,  अरुणा शंकर  की राह की आसान
 
मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव का रण अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की चुनावी मैदान में सीधी एंट्री ने मुकाबले को पूरी तरह रोचक बना दिया है. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो रघुवर दास के आने से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में फिजा बदलने लगी है.

समर्थन का 'मास्टरस्ट्रोक'

इस चुनाव की सबसे बड़ी खबर दो कद्दावर उम्मीदवारों— मीना गुप्ता और जयश्री (ट्विंकल) गुप्ता का अरुणा शंकर को समर्थन देना है. इन दोनों प्रत्याशियों के  अरुणा के साथ खड़े होने से न केवल भाजपा का वोट बैंक मजबूत हुआ है, बल्कि प्रतिद्वंद्वी खेमे में खलबली मच गई है. इस गोलबंदी ने अरुणा शंकर की जीत की राह को काफी हद तक आसान कर दिया है.

इस बार मेदिनीनगर का चुनाव केवल सड़क-नाली के मुद्दों तक सीमित नहीं है. चुनाव अब 'भय और विरासत की चोट' के एजेंडे पर केंद्रित हो गया है. क्षेत्र में जिस तरह से रंगदारी और असुरक्षा का मुद्दा गरमाया है, उससे आम जनता के बीच सुरक्षा और शांति के पक्ष में व्यापक गोलबंदी देखी जा रही है.एक तरफ विरासत की राजनीति है, तो दूसरी तरफ अरुणा शंकर के पिछले कार्यकाल के विकास का 

रघुवर दास के सक्रिय प्रयास भाजपा के परंपरागत वोट बैंक को सक्रिय कर दिया है.

ट्विंकल और मीना गुप्ता के समर्थन ने इसे त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबले से निकालकर सीधे तौर पर अरुणा शंकर के पक्ष में झुका दिया है.

मेदिनीनगर की जनता इस बार शांति और विकास के पक्ष में 'वोट की चोट' करने को तैयार दिख रही है. अब देखना यह है कि मतदान के दिन यह गोलबंदी कितनी मजबूती से दर्ज होती है.

यह भी पढ़ें: अड़की जिप सदस्य का पद आदिवासियों के लिए आरक्षित हो -कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार