पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले भरनो के चार युवा दुकानदारों को बेड़ो थाने में किया सम्मानित

पैसों से भरा बैग लौटाकर पेश की थी ईमानदारी की मिसाल

By : Admin
पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले भरनो के चार युवा दुकानदारों को बेड़ो थाने में किया सम्मानित

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: बेड़ो थाना में सम्मान समारोह आयोजित कर रविवार को बेड़ों के पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय एवं थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने ईमानदारी से अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाने वाले भरनो के चार युवा दुकानदार सुजीत कुमार रवि,सरोज प्रजापति,आजाद खान और कृष्णा उरांव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.इसके अलावा बेड़ों के बैंक ऑफ इंडिया के शीशा के गेट में फंसी छोटी बच्ची की जान बचाने वाले कारपेंटर अरविंद मिस्त्री एवं एएसआई भानु प्रताप रजक को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.मौके पर इंस्पेक्टर उत्तम कुमार ने कहा कि भरनो के चारों युवकों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर मिले कीमती सामानों से भरा बैग थाना में जमा किया जो बैग मालिक तक सकुशल पहुंच सका,यह काफी प्रशंसा के पात्र हैं,उन्हें अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाया है.वहीं बैंक के गेट में फंसी बच्ची की जान कारपेंटर के अथक प्रयास से बचाया जा सका.ऐसे नागरिक सम्मान के असली हकदार है.समाज में ऐसे लोगों का होना बहुत जरूरी है.इन्होंने समाज के लोगों को अच्छा संदेश दिया है.इनसे आम लोगों को भी सिख लेनी चाहिए.मौके पर सब इंस्पेक्टर अनिल टोप्पो सहित अन्य पुलिस कर्मी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: 1941 से दुर्गापूजा की जारी है परंपरा, इस बार भी बडकीटांड में भव्य आयोजन के लिए कमिटी का गठन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई