सड़क पर गिरे बैग के मालिक को पुलिस ने किया सकुलश वापस, चारों ईमानदार दुकानदारों को पुलिस करेगी सम्मानित

खड़ियापाड़ा निवासी सारिक आलम का बैग उसकी बाइक से गिर गया था

By : Pramod Kumar
सड़क पर गिरे बैग के मालिक को पुलिस ने किया सकुलश  वापस, चारों ईमानदार दुकानदारों को पुलिस करेगी सम्मानित

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: बेड़ो पुलिस की सक्रियता से खोया बैग मालिक के पास पहुंचा.भरनो के चार दुकानदारों ने ईमानदारी दिखाते हुए सड़क पर मिले बैग को बेड़ों पुलिस को सौंपा था. इधर बेड़ों के थानेदार देव प्रताप प्रधान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बैग मालिक का पता लगाया.आखिरकार पुलिस ने बैग मालिक का पता लगाकर उसे सूचना दी और थाना बुलाकर उसे उसका बैग वायस कर दिया.उक्त बैग गुमला,खड़ियापाड़ा निवासी सारिक आलम का है.वह बाईक पर गुमला से रांची जा रहा था.बारिश होने के कारण वह बैग को पीछे सीट में रखा था.फिर सड़क पर बैग गिर गया और उसे पता नहीं चला.जब वह रांची पहुंचा तब बैग गुम होने की जानकारी हुई.बेड़ों पुलिस ने फोन कर उसे थाना बुलाया .इधर सारिक आलम का सारा सामान और पैसा सही सलामत मिलने पर उसने भरनो के चारों दुकानदारों और बेड़ों पुलिस का आभार व्यक्त किया.वही बेड़ों थाना प्रभारी इन चारों युवा दुकानदारो को बेड़ों पुलिस की ओर से कल सम्मानित करने का निर्णय लिया है,क्योंकि इनके इस ईमानदारी के लिए आम लोगों को भी सीखने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद के लुप्पी में मनरेगा योजना के फर्जीवाड़ा मामले में बेंगाबाद बीडीओ ने लिया संज्ञान, जांच का दिया आदेश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई