पोटका विधायक संजीव सरदार ने जानमडीह पंचायत में नि:शुल्क कोचिंग और पुस्तकालय का किया उद्घाटन

'यह पहल क्षेत्र में शिक्षा के विकास को नई दिशा देगी'

By : Admin
पोटका विधायक संजीव सरदार ने जानमडीह पंचायत में नि:शुल्क कोचिंग और पुस्तकालय का किया उद्घाटन

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत 

जमशेदपुर/डेस्क:  कोवाली थाना क्षेत्र के जानमडीह पंचायत अंतर्गत सांस्कृतिक भवन में जायरा उंबुल नि:शुल्क कोचिंग सह पुस्तकालय का उद्घाटन रविवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने किया. इस अवसर पर मुखिया कालिपदो सरदार, पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ सरदार एवं ग्राम प्रधान बुगनु सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.इस पहल के तहत गांव के स्नातक पास युवा प्रतिदिन कक्षा एक से ग्यारहवीं तक के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाएँगे. साथ ही शिक्षित बेरोजगार युवा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी यहीं करेंगे.

विधायक संजीव सरदार ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र-निर्माण, आलोचनात्मक सोच और समाज में सकारात्मक योगदान का आधार है. शिक्षा अवसरों के द्वार खोलती है, व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करती है और अज्ञानता के अंधकार को दूर कर समाज में प्रगति लाती है.

उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं द्वारा शुरू की गई यह पहल क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा देगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि यहाँ बेंच-डेस्क एवं कंप्यूटर की व्यवस्था कराकर एक बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त बोकारो ने डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समिति सदस्यों के साथ किया विचार–विमर्श

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई