माढ़रा ग्राम सोलयाना में पुनर्निर्मित हरि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, अखण्ड हरिनाम संकीर्तन में प्रसिद्ध गायिकाओं की प्रस

By : News11 Bharat
माढ़रा ग्राम सोलयाना में पुनर्निर्मित हरि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, अखण्ड हरिनाम संकीर्तन में प्रसिद्ध गायिकाओं की प्रस

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत माढ़रा ग्राम सोलयाना में पुनर्निर्मित हरि मंदिर में 1 मार्च को विधिवत पूजा-अर्चना एवं यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. गुरुदेव भागवत गोस्वामी की उपस्थिति में पुरोहित आलोक बनर्जी एवं पुजारी शिशिर मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान पूर्ण कराया. पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा विधि संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस दौरान ग्रामीण भक्ति भाव से हरि कीर्तन करते हुए झूमते नजर आए.

ग्रामीणों के अनुसार यह हरि मंदिर लगभग ढाई सौ वर्ष से अधिक पुराना था, जो जर्जर हो चुका था. गांववासियों के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण कर इसे भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया गया है.

इसी उपलक्ष्य में 4 मार्च से 6 मार्च तक चौबीस प्रहर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. संकीर्तन में दमदम कैंटोनमेंट, कोलकाता की सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती चन्द्रानी राय मजूमदार तथा पश्चिम बंगाल के बड़ागड़िया की गायिका कविता घोष अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुति देंगी. आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की .

यह भी पढ़ें: भरनो थाना क्षेत्र के मारासिली–खटको मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक से गिरकर 22 वर्षीय युवक की मौत

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार