चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष

By : News11 Bharat
चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद /डेस्क: चैती छठ महापर्व को लेकर हुसैनाबाद नगर पंचायत एवं प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पारंपरिक रूप से इस वर्ष भी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में बुधवार को नगर अध्यक्ष अजय भारती ने सहयोगियों के साथ जयप्रकाश चौक स्थित भगवान भास्कर छठ घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. नगर अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व आस्था का सबसे बड़ा पर्व है और इसमें व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने नगर प्रशासन, कर्मियों एवं पार्षदों से अपील की कि सभी लोग इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और तैयारियों को समय पर पूरा करें. उन्होंने बताया कि साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा सहित सभी जरूरी सुविधाएं व्रतियों को उपलब्ध कराई जाएंगी. नगर पंचायत चुनाव के बाद पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने छठ घाटों का निरीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें. इस मौके पर कनीय अभियंता (असैनिक) आशीष सिंह, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर सुधांशु तिवारी, अजीत गुप्ता, कनीय अभियंता (यांत्रिक) अभिजीत दुबे, कनीय अभियंता (असैनिक) विक्रम कुमार (विधि सहायक), सलाउद्दीन नूरी, डॉ. विनय पासवान, अफरोज, आशीष सक्सेना, प्रणव सुमन, अभी भारती, गोपाल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर तमाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार