रामगढ़ समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकान की गणना के सम्बन्ध में दी गई विस्तृत जानकारी

By : News11 Bharat
रामगढ़ समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना  2027 संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ समाहरणालय में भारत की जनगणना  2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना से सम्बंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में किया गया. एनआईसी रामगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त द्वारा बताया गया की जनगणना 2027 की सारी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में सबसे पहले राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा जिला लेवल मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दिया गया इसके उपरांत वर्तमान में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है.

जनगणना 2027 के तहत रामगढ़ जिले में 8 चार्ज ऑफिसर बनाए गए हैं जो जनगणना की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे उनकी सहायता के लिए 1870 प्रगणक एवं 312 सुपरवाइजर्स लगाए गए है. इस बार की पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जाएगी. इसके तहत 1 से 15 में तक सेल्फ एन्यूमरेशन का कार्य किया जाएगा जिससे कि हर व्यक्ति स्वयं से एप की मदद से जनगणना से जुड़ी सारी जानकारियां को भर सकते हैं. 

इसके बाद प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग का होगा जिसमें मकान की सूचीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी जो की 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक चलेगी. इसके पश्चात द्वितीय चरण का कार्य है जो की जनसंख्या की गणना करना है यह कार्य 9 फरवरी 2017 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा. साथ ही उपायुक्त ने कहा कि जनगणना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ एवं सुविधाएं census.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे पोर्टल पर जाकर जागरूक हो एवं पूरी जनगणना 2027 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में साइबर अपराध! बैंक खाते के माध्यम से ठगी करने वाले 4 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजे गये न्यायिक हिरासत में

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार