न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: चाईबासा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बदले जाने का विरोध शुरू हो गया है. चाईबासा से असंतुष्ट कांग्रेसी कांग्रेस भवन पहुंचे हैं. चाईबासा के कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक सोना राम सिंकू को जिला अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं. चाईबासा के कांग्रेसी कांग्रेस भवन में धरना पर बैठें हैं. पिछले दिनों रंजन बोपाई को जिला अध्यक्ष से हटाकर विधायक सोना राम सिंकू को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि ये संगठन सृजन अभियान की धज्जियां उड़ाने वाला निर्णय है,
यह भी पढ़ें- CUJ में छात्रों की मांगों पर सहमति नहीं बनने से विरोध-प्रदर्शन जारी