छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

By : News11 Bharat
छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित विस्थापन के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है. “सर्वदलीय छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन संघर्ष समिति” के बैनर तले स्टेशन मास्टर को रेलवे महाप्रबंधक के नाम मांगपत्र सौंपा गया.

ग्रामीणों ने कहा कि दोनों स्टेशन सैकड़ों गांवों के आवागमन का मुख्य आधार हैं, इनके हटने से हजारों लोग प्रभावित होंगे. बिना जनसहमति विस्थापन का फैसला जनविरोधी बताया गया.

समिति ने 13 मई को छिपादोहर स्टेशन पर एक दिवसीय धरना देने की घोषणा की है. साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी है.मौके पर बेरोनिका कुजूर, भीमानंद गिरि, उमेश चंद्रवंशी, विजय कुमार प्रसाद, देवनाथ सिंह, संजय सिन्हा, मुना गुप्ता, प्रेम प्रसाद, कैलाश साव, चंदन चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, एसडीपीओ कार्यालय में की समीक्षा बैठक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार