यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का शेड्यूल, कुछ रद्द तो कुछ शॉर्ट टर्मिनेट

By : Mansi Kumari
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का शेड्यूल, कुछ रद्द तो कुछ शॉर्ट टर्मिनेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जमशेदपुर-आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव किए हैं. इनमें कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और कुछ ट्रेनों को री-शिड्यूल कर चलाने का निर्णय लिया गया हैं.


ये ट्रेनें हुई रद्द

  • रेलवे ने 19 सितंबर को आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) को पूरी तरह रद्द कर दिया.
  • इसके अलावा आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) को 19 और 21 सितंबर को रद्द किया जाएगा.
  • साथ ही आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68078) भी 19 और 21 सितंबर को नहीं चलेगी.

 

शॉर्ट टर्मिनेट होंगी ये ट्रेनें

  • टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056-68060) को 16 और 19 सितंबर को आद्रा तक ही चलाया जाएगा यानी आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच यात्री इस सेवा का लाभ नहीं ले सकेंगे.
  • वर्द्धवान-हटिया-वर्द्धवान मेमू (13053-13504) को 16, 18, 19 और 21 सितंबर को गोमो तक ही चलाया जाएगा. गोमो-हटिया-गोमो के बीच इसकी सेवा नहीं मिलेगी.
  • झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू (18019-18020) को 15 से 19 और 21 सितंबर तक बोकारो स्टील सिटी तक सीमित कर दिया गया हैं. बोकारो-धनबाद-बोकारो के यात्री इस दौरान प्रभावित होंगे.


री-शिड्यूल ट्रेनों की लिस्ट

  • बक्सर-टाटा एक्सप्रेस (18184) 21 सितंबर को बक्सर से 90 मिनट की देरी से रवाना होगी.
  • हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) 16 सितंबर को हटिया से दो घंटे की देरी से चलेगी.
  • धनबाद-बाकुड़ा-झाड़ग्राम पैसेंजर (68088) 21 सितंबर को धनबाद से एक घंटा देरी से खुलेगी.
  • टाटा-हटिया एक्सप्रेस (18601) 1, 17 और 20 सितंबर को बदले हुए मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन चांडिल-गुंडाबिहार-मुरी होकर जाएगी और इन तारीखों पर चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी मार्ग से नहीं गुजरेगी.


यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर मचेगा मौसम का गदर, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई