न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसएसपी अचानक एक्शन मोड में नजर आए. बिना किसी पूर्व सूचना के एसएसपी ने देर रात शहर के कई थानों का औचक निरीक्षण किया. ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वर्दी के नियमों की अनदेखी पर एसएसपी का सख्त रवैया देखने को मिला. कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मौके पर ही फटकार लगाई गई, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई.
वीओ//रांची एसएसपी सबसे पहले हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे. औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना प्रभारी को कार्यशैली और अनुशासन को लेकर कड़ी फटकार लगाई थाना प्रभारी खुद थाना में मौजूद नहीं थे...वहीं ओडी (ऑफिसर ऑफ द डे) में तैनात पुलिस अधिकारी को बिना वर्दी के थाना परिसर में बैठे पाए जाने पर भी जमकर लताड़ लगाई गई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना के हाजत, रिकॉर्ड रूम, ड्यूटी रजिस्टर और सुरक्षा व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की. इसके बाद उनका काफिला सीधे अरगोड़ा थाना पहुंचा, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयपालन और आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार को लेकर सख्त निर्देश दिए गए.
शहर के अन्य थानों में भी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया जा रहा है. अनुशासनहीनता या ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हर पुलिसकर्मी को पूरी जिम्मेदारी और प्रोफेशनल तरीके से अपनी ड्यूटी निभानी होगी.
निरीक्षण के दौरान लिया एक्शन दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों की जांच: थानों और गश्ती के साथ-साथ शहर के महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों (Important Security Installations) पर तैनात गार्डों की ड्यूटी की भी गहन चेकिंग की गई, ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो.
- हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को नोटिस: निरीक्षण के दौरान हिंदपीढ़ी पुलिस स्टेशन में अनुशासनहीनता पाई गई. ओडी (OD) ड्यूटी पर तैनात अधिकारी वर्दी में नहीं थे और थाना प्रभारी (SHO) को अपने ही ओडी अधिकारी का नाम तक पता नहीं था. इस लापरवाही के लिए हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस (Show Cause) जारी किया गया है.
- पीसीआर (PCR) वैन की जांच: शहर के विभिन्न स्थानों पर पीसीआर वैन की भी चेकिंग की गई और उनकी सक्रियता को परखा गया.
- पुरस्कार और सराहना: पूरी ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की एसएसपी द्वारा सराहना की गई
- वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पूरी तरह से अलर्ट (Alert) रहें, आम जनता की हर संभव मदद करें और रात के समय माहौल बिगाड़ने या उपद्रव करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में न बख्शें.
यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में घर के बाहर खड़ा था मारुति सुजुकी फ्रॉकस चार पहिया वाहन, असामाजिक तत्वों ने लगाई आग