न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के धुर्वा डैम में एक युवक द्वारा कल देर रात डैम में छलांग लगाने की घटना सामने आई थी. जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल खोज अभियान शुरू कर दी थी. जानकारी के अनुसार युवक बाइक से डैम तक पहुंचा था और फाटक के पास से उसने पानी में छलांग लगा दी. घटनास्थल से उसकी बाइक बरामद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. यह मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर डैम में सर्च ऑपरेशन जारी की थी.
वहीं इस मामले को लेकर नया अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि देर रात तक पुलिस ने खोज बिन की है लेकिन कुछ पता नहीं चला है. अब सुबह में NDRF की मौजूदगी में पुलिस डैम में सर्च अभियान चलाएगी. फिलहाल डैम के पास से पुलिस को युवक का स्कूटी, चप्पल सहित कई वस्तु प्राप्त हुई है.