न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर हुई डकैती ने लोगों को सकते में डाल दिया हैं. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी हैं. हटिया डीएसपी हटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप का दौरा किया और वहां मौजूद कर्मियों से पूरी घटना की जानकारी ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 2 स्कूटी में सवार होकर 6 अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे. ये अपराधी चाकू और पिस्टल से लैस थे. घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं और डकैती का डर अभी तक उनके ऊपर छाया हुआ हैं. पुलिस ने अपराधियों की पहचान और जल्द गिरफ्तारी को लेकर जांच तेज कर दी हैं. इस मामले में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और इलाके में संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी हैं.
यह भी पढ़े: महीने के अंत तक होगी लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति, हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी