न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों के बॉर्डरों को सील किया गया है. रांची के विभिन्न इलाकों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अपराधिक घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर कार्रवाई करने के उद्देश्य को लेकर रांची SSP के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिले से बाहर जाने वाले सभी इंट्री और एक्जिट प्वाइंट को सील कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: चतरा: खतरे के निशान पर तमासिन जलप्रपात, रेड जोन के बावजूद जान जोखिम में डालकर रील बना रहे लोग