न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप गंभीर रूप ले रहा हैं. आरोप है कि उन्होंने काले धन के माध्यम से तेलंगाना और तमिलनाडु में भी संपत्तियां खरीदी हैं. जांच एजेंसी ने बताया कि विनय चौबे ने म्युचुअल फंड, बांड और शेयरों के जरिए शेल कंपनियों के नाम पर संपत्तियां खरीदी थी.
एसीबी ने तेलंगाना और तमिलनाडु के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इस मामले में पूरी जानकारी मांगी हैं. बताया गया है कि विनय चौबे ने वर्ष 2010 में नोएडा में एक फ्लैट 37 लाख रुपये में खरीदा था. तीन साल बाद 2013 में इसे सर्किल रेट से कहीं अधिक कीमत 95 लाख रुपये में बेचा गया. जांच में यह सामने आया कि फ्लैट को मूल रूप से सर्किल रेट से कम मूल्य पर खरीदा गया था.
यह भी पढ़े: रांची: विकास हॉस्पिटल के बाहर फायरिंग, राहुल सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी