घाघरा हाई स्कूल के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया शताब्दी वर्ष

By : Admin
घाघरा हाई स्कूल के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया शताब्दी वर्ष

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पूरे होने के अवसर पर घाघरा हाइ स्कूल मैदान परिसर में  स्वयंसेवकों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पथ संचालन,शस्त्र पूजन और वार्षिक उत्सव का आयोजन कर परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी  गुमला विभाग के विभाग प्रचारक सामी जी उपस्थित हुए.इस दौरान पथ संचालन, शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पारंपरिक विधि से शस्त्रों का पूजन किया गया वार्षिक उत्सव में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों और आने वाले वर्षों की योजनाओं पर प्रकाश डाला.विभाग प्रचारक ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाना है.ताकि देश का सर्वांगीण विकास हो सके.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को संगठित शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाना है. संघ मानता है कि जब तक व्यक्ति सशक्त और चरित्रवान नहीं होगा. तब तक समाज और राष्ट्र का उत्थान संभव नहीं है. संघ स्वयंसेवक न केवल  शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय योगदान देते हैं.इस मौके पर मुख्य रूप से महेंद्र भगत, नवीन कुमार साहू लाल साहू,तेजू महतो,मनीष कुमार जायसवाल, शहीद कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बरामदे में बैठे किसान की वज्रपात से मौत, परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई