ग्रीष्म अवकाश से पूर्व संत मरियम विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बच्चों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित जीवन का दिया गया संदेश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ग्रीष्म अवकाश से पूर्व संत मरियम विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  संत मरियम आवासीय विद्यालय में ग्रीष्म अवकाश से पूर्व वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा अवकाश के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना था.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर नीतीश कुमार गुप्ता, डीएसपी राजेश यादव, वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. अमितु सिंह, समाजसेवी मनत सिंह बग्गा, रानू सिन्हा, मंजू चंद्रा तथा लक्ष्य श्रेष्ठ उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों, संकेतों एवं सावधानियों की जानकारी दी गई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी राजेश यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी है. उन्होंने विद्यार्थियों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पार करते समय पूरी सतर्कता बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि जागरूकता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है.

वहीं मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर नीतीश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. उन्होंने नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर चिंता जताई और अभिभावकों से भी इस दिशा में सतर्क रहने का आग्रह किया.

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से समाज के बीच जनजागरूकता एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है ताकि वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षा के प्रति प्रेरित कर सकें.

विद्यालय के अध्यक्ष अविनाश देव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं. ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चे लंबे समय तक घर पर रहेंगे और यात्रा भी करेंगे, ऐसे में उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया.

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा ट्रैफिक नियमों से संबंधित गीतों पर नृत्य व नाटक भी प्रस्तुत किया गया.

विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी ली तथा यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया. विद्यालय परिवार एवं ट्रस्ट के सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: भरनो के सभी सरकारी स्कूलों में लगेगा तीन दिवसीय समर कैंप, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा विशेष फोकस

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार