रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी 

By : Ark Sahuliyar
रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मियों को डराया और करीब 59 हजार 500 रुपये लूटकर फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है और पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. शुरुआती जांच में लूट की पूरी घटना कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- असम विधानसभा चुनाव: गठबंधन पर कांग्रेस से नहीं बनी बात, 19 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा JMM

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई