न्यूज़11 भारत
साहिबगंज/डेस्क: साहिबगंज के रंगा थाना छेत्र के शिवपहार मे रांगा थाना पुलिस ने नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का खुलासा किया हैं. पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त किया हैं. साथ ही शराब बनाने के केमिकल के अलावा खाली बोतल, नकली ब्रांडेड स्टीकर व ढक्कन भी बरामद किया हैं. इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के शिवापहाड़ में किराये के मकान में अवैध रूप से नकली विदेशी शराब बनायी जा रही हैं. जिसके बाद थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की, जहां आइबी, आरएस व बी7 कंपनी की 202 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद की गई. इसके साथ ही पुलिस ने चार विभिन्न कंपनियां के कुल 1088 पीस ढक्कन, 432 पीस खाली बोतल, 1296 स्टीकर, 20 लीटर स्प्रिट, शराब का रंग तैयार करने वाला 100 एमएल कलर के साथ कई सामान बरामद किए.
साहिबगंज: नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में शराब और सामग्री जब्त
By :
Mansi Kumari
•