मेदिनीनगर न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष फिर बने संजय चंद्रवंशी, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

By : Vaibhaw Vikram
मेदिनीनगर न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष फिर बने संजय चंद्रवंशी, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

न्यूज11 भारत​

पलामू/डेस्क: ​पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित हमीदगंज मोहल्ले में न्यू सुरभि क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामनवमी पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक में क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए एक बार फिर संजय चंद्रवंशी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. इस घोषणा के साथ ही उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पगड़ी और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया. संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दीपक चंद्रवंशी को महामंत्री और रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

नवनियुक्त अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी ने इस अवसर पर कहा कि क्लब के सदस्यों ने पुनः उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष भी न्यू सुरभि क्लब द्वारा अत्यंत आकर्षक और कलात्मक रथ का निर्माण कराया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. साथ ही रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में अपनी स्थापना के बाद से ही यह क्लब अपनी विशेष प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है और महावीर नवयुवक दल जेनरल द्वारा इसे प्रतिवर्ष प्रथम पुरस्कार से भी नवाजा जाता रहा है.

बैठक के दौरान मुख्य संरक्षक मुकेश चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और लगन की सराहना करते हुए कहा कि सभी सदस्य पूजा को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं. इस मौके पर सुमित कुमार काजू, मनोज, निलेश, रजत वर्मा, अमन ग्रुप, लकी ग्रुप, भगत शर्मा, गुड्डू सिन्हा के साथ-साथ क्लब के सक्रिय कार्यकर्ता पवन अग्रवाल, विकास पांडे, शुभम, रंजीत, मिट्ठू सिन्हा, चिंटू, राहुल और अन्य रामभक्त उपस्थित थे. आगामी कुछ दिनों में अध्यक्ष द्वारा पूजा कमेटी का पूर्ण विस्तार किया जाएगा और अन्य सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के 17 थाना प्रभारियों का तबादला, SSP पीयूष पांडेय ने जारी किया आदेश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई