नियुक्ति के कुछ ही समय बाद रांची जिला कांग्रेस सेवादल सचिव पद से सतीश कुमार ठाकुर का इस्तीफा

By : News11 Bharat
नियुक्ति के कुछ ही समय बाद रांची जिला कांग्रेस सेवादल सचिव पद से सतीश कुमार ठाकुर का इस्तीफा

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  रांची जिला कांग्रेस सेवादल के जिला सचिव पद पर हाल ही में नियुक्त किए गए सतीश कुमार ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहू द्वारा उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन नियुक्ति के कुछ ही समय बाद उनके इस्तीफे ने संगठनात्मक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है.

सतीश कुमार ठाकुर ने जिला अध्यक्ष को संबोधित अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत निर्णय का हवाला देते हुए जिला सचिव पद से स्वयं को मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है. उन्होंने संगठन से आग्रह किया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार किया जाए.

गौरतलब है कि उनकी नियुक्ति के बाद खलारी, विश्रामपुर एवं आसपास के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया था. संगठन को उम्मीद थी कि सतीश कुमार ठाकुर अपनी सक्रियता, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता के बल पर कांग्रेस सेवादल को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे.

हालांकि नियुक्ति के कुछ ही समय बाद आए इस इस्तीफे ने स्थानीय कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हैरानी में डाल दिया है. इस्तीफे के पीछे के स्पष्ट कारणों का आधिकारिक खुलासा अब तक नहीं हो पाया है, जिससे राजनीतिक और संगठनात्मक गलियारों में विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं.

यह भी पढ़ें: वाहनों के सुरक्षा मानकों और परिवहन दस्तावेजों की हुई जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार