सावन सिंधारा

श्रीजीण माता प्रचार समिति रांची ने मनाया जीण माता का सावन सिंधारा उत्सव

भजन संध्या में गुजरात से पधारी दीदी आशा वैष्णव ने अपनी मधुर आवाज से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
श्रीजीण माता प्रचार समिति रांची ने मनाया जीण माता का सावन सिंधारा उत्सव

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: दुर्गा स्वरूपेण आदि शक्ति श्रीजीण माता जी का पावन  "सावन सिंघारा उत्सव" आज श्रीजीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड परिसर में बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न 3 बजे भगवान श्री गणेश के आवाहन के साथ हुई. इसके पश्चात उत्सव के मुख्य संयोजक श्री विजय पालडीवाल एवं परिवार द्वारा श्री जीण माताजी की ज्योत प्रज्वलित की गई. भजन संध्या में गुजरात से पधारी दीदी आशा वैष्णव ने अपनी मधुर आवाज से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. उनके भजन '' आज म्हारी माताजी फुटरा में प्यारी लागे" से पूरा परिसर गूंज उठा.  उनका साथ पुरुलिया से आई दीदी शीतल कटारुका ने दिया. भजनों के साथ-साथ माता की विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति भी की गई, जिनमें माता का चौसठ योगिनी रूप मुख्य आकर्षण रहा जिसने सभी भक्तों का मन मोह लिया.

इस अवसर पर माता को सुंदर चुनरी, गजरा एवं मेहंदी अर्पित कर उनका श्रृंगार किया गया. रात्रि 8 बजे पंडित रवि शास्त्री द्वारा  महाआरती के साथ भजन संध्या के कार्यक्रम का समापन हुआ. समिति द्वारा यह कार्यक्रम केवल महिला भक्तों के लिए आयोजित किया गया था. अनुमान है कि पूरे कार्यक्रम में लगभग 700 महिलाएं शामिल हुईं.

सम्पूर्ण परिसर "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा.

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष  विजय पालडीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष  बजरंग सोमानी सह सचिव प्रदीप शर्मा सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य संदीप शर्मा, रमेश सोमानी, संदीप शर्मा,विनोद अग्रवाल, सविता शर्मा,सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, एकता शर्मा,नेहा शर्मा,शीतल अग्रवाल,नेहा सिंघानिया,संगीता अग्रवाल,निधि विजयवर्गीय ,ऋतु शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा.

यह भी पढ़ें: वन विभाग के खिलाफ फूटा आदिवासियों का आक्रोश, हजारों ग्रामीणों ने घेरा कार्यालय

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई