सिल्ली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, हेलमेट, लाइसेंस एवं वाहनों के कागजातों की जांच की गई

यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों के कागजात साथ रखने की अपील 

By : Admin
सिल्ली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, हेलमेट, लाइसेंस एवं वाहनों के कागजातों की जांच की गई

न्यूज11  भारत

सिल्ली/डेस्क: सिल्ली पुलिस ने रांची पुरुलिया मुख्य पथ पर सिल्ली थाना के समीप रविवार को  दो पहिया एवं चार पहिया 
 वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन सवारों की हेलमेट, लाइसेंस एवं वाहनों के कागजातों की जांच की गई.  अभियान के दौरान चार पहिया वाहन तथा कागज़ातों की जांच की गई. इस दौरान कई दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया जिसे बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया. वहीं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. वहीं उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहनों के कागजात साथ में रखने की अपील की.

यह भी पढ़ें: सिसई में ओबीसी समाज की बैठक, समाज को हक दिलाने के लिए आंदोलन की बनी रूपरेखा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई