न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: खूंटी जिले के चर्चित सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई. जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुना. सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए देवव्रत नाथ शाहदेव की जमानत याचिका स्वीकार कर ली.
अदालत ने देवव्रत नाथ शाहदेव को कुछ शर्तों के साथ जमानत देने का निर्देश दिया है. इसके तहत उन्हें 25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने होंगे और पहचान के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा. साथ ही, उन्हें ट्रायल के दौरान अदालत की कार्यवाही में पूरा सहयोग करना भी अनिवार्य होगा.
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप और अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने दलीलें पेश कीं. उन्होंने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को इस मामले में साजिश के तहत फंसाया गया है. उनका कहना था कि प्राथमिकी में देवव्रत नाथ शाहदेव का नाम नहीं है और न ही अन्य आरोपियों की पूछताछ में उनका उल्लेख हुआ है. बचाव पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप था कि पर्याप्त साक्ष्य के अभाव के बावजूद पुलिस ने देवव्रत नाथ शाहदेव को आरोपी बना दिया. अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत देने का निर्णय लिया.
ये भी पढ़ें- कोल्हान के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, ओडिया भाषा और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
सोमा मुंडा हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को दी जमानत
संबंधित सामग्री
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति