न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिले के हुसैनाबाद अंतर्गत दंगवार पिकेट प्रभारी द्वारा पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. पलामू पुलिस द्वारा वारंटी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में दंगवार पिकेट प्रभारी ने बिहार के मोतिहारी जिले से जुड़े एक वांटेड नक्सली राजेंद्र पासवान को दबोच लिया था. 22 सितंबर की रात करीब 12 बजे राजेंद्र पासवान को पकड़े जाने के बाद पुलिस नियमावली और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया और उसी रात महज कुछ ही घंटों के भीतर यानी सुबह 3 बजे से 3:30 बजे के आसपास उसे थाने से छोड़ दिया गया. जब इस पूरी संदिग्ध और गैरकानूनी गतिविधि की भनक पलामू पुलिस अधीक्षक को लगी, तो उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत एक्शन लेते हुए दोषी दंगवार पिकेट प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया. इस तरह की संलिप्तता और लापरवाही ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद विभागीय स्तर पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: स्पा में मसाज का झांसा देकर बुलाया, बंधक बनाया, शुरू की ब्लैकमेलिंग, रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला