अमरनाथ पाठक/न्यूज11 भारत
देवघर/डेस्क: शिव और शक्ति की नगरी देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा का अलग ही महत्व है. यहां वर्षों से मां भगवती की भव्य पूजा-अर्चना की परंपरा निर्वाह की जाती रही है. इस वर्ष भी मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है.
मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि मां को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे. खास बात यह है कि सभी पकवान शुद्ध घी से तैयार किए जाते हैं, जिससे प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता बनी रहे.
भोग की तैयारी मंदिर कार्यालय में विशेष सावधानी के साथ की जा रही है. स्वच्छता और पवित्रता पर विशेष जोर दिया गया है. वहीं मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु भक्त आध्यात्मिक और पवित्र माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें.
श्रद्धालुओं में इस अवसर को लेकर खास उत्साह है और मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है.
यह भी पढ़ें: गढ़वा में दशहरा पर्व के अवसर पर मिलावटी मिठाई के खिलाफ जिले में लगातार प्रतिष्ठानों में जारी जांच अभियान