चंदनकियारी में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स का महाकुंभ, 24 जिलों के 240 खिलाड़ी ले रहे भाग

By : News11 Bharat
चंदनकियारी में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स का महाकुंभ, 24 जिलों के 240 खिलाड़ी ले रहे भाग

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंदनकियारी में 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता (18-19 अप्रैल) में राज्य के 24 जिलों से करीब 240 खिलाड़ी और 60 तकनीकी पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

कार्यक्रम का उद्घाटन चंदनक्यारी के विधायक उमाकांत रजक ने किया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल डांडा एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. मधुकांत पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कस्तूरबा विद्यालय चंदनक्यारी की बैंड टीम ने अतिथियों का स्वागत कर समारोह को आकर्षक बना दिया.

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उमाकांत रजक ने कहा कि चंदनक्यारी को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें उच्च स्तर पर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा. वहीं डॉ. मधुकांत पाठक ने सीनियर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड की रिले टीम की हालिया उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है.

इस अवसर पर बीडीओ अजय कुमार वर्मा, थाना प्रभारी अमित कुमार राय, शिव कुमार पांडे, आशीष झा, हेमलता बुन, आशु भाटिया, अनुभा खाका, प्रभात रंजन तिवारी, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, अजय वर्मा, सी.बी. शुक्ला, मोहन साहू, अशोक भट्टाचार्य और प्रदीप चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे
शॉटपुट (पुरुष वर्ग):

  • राज रौशन (देवघर)
  • गीतराज संधू (पूर्वी सिंहभूम)
  • असीम एक्का (गुमला)

लंबीकूद (पुरुष वर्ग):

  • अभिनय मिंज (रांची)
  • दीपक मुंडा (रांची)
  • राम मोहन सैनी (पाकुड़)

400 मीटर हर्डल्स (पुरुष वर्ग):

  • मनीष बेदिया (रामगढ़)
  • आशुतोष कुमार (रांची)
  • रितेश कुमार (रामगढ़)

10000 मीटर (पुरुष वर्ग):

  • दीपक कुमार ठाकुर (गिरिडीह)
  • बबलू टुडू (पूर्वी सिंहभूम)
  • रितेश कुमार (रामगढ़)

10000 मीटर (महिला वर्ग):

  • संघ मित्रा महता (गुमला)
  • रूबी कुमारी (धनबाद)
  • तनु कुमारी (धनबाद)

डिस्कस थ्रो (पुरुष वर्ग):

  • रामानंद सिंह (देवघर)
  • अबु जफर (बोकारो)
  • गीतराज सिंह संधू (पूर्वी सिंहभूम)

शॉटपुट (महिला वर्ग):

  • श्रुति कामना तिर्की (रांची)
  • स्वर्णलता हांसदा (जामताड़ा)
  •  अर्पिता पात्रा (पूर्वी सिंहभूम)

यह प्रतियोगिता राज्य के उभरते खिलाड़ियों को मंच देने के साथ-साथ झारखंड में एथलेटिक्स के विकास को नई दिशा देने का कार्य कर रही है. आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: पलामू जिले का प्रभार ग्रहण करने के बाद जेपीएससी की परीक्षा को लेकर डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की बैठक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार