बीपीएल कोटे से नामांकन में धांधली के विरोध में छात्र आजसू ने धनबाद में किया विरोध-प्रदर्शन

9 सितंबर को मांगपत्र सौंपकर सूची जारी करने की मांग की थी

By : Admin
बीपीएल कोटे से नामांकन में धांधली के विरोध में छात्र आजसू ने धनबाद में किया विरोध-प्रदर्शन

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: बीपीएल कोटे के नामांकन में धांधली का आरोप लगाकर  आजसू छात्र संघ ने रविवार को मेमको मोड़ चौक पर जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) आयुष कुमार का पुतला जलाया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने किया.

प्रदेश महासचिव ने कहा कि वर्ष 2025 में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में बीपीएल कोटे से नामांकन के लिए चयनित सूची सार्वजनिक नहीं की गई है. जबकि हर साल यह सूची जारी होती रही है. आजसू छात्र संघ ने 9 सितंबर को मांगपत्र सौंपकर सूची जारी करने की मांग की थी. उस समय दो दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था. पांच दिन बीतने के बावजूद सूची जारी नहीं हुई. बिना सूची सार्वजनिक किए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इससे धांधली की आशंका और गहरी हो गई है.  पारदर्शिता के अभाव में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है. बीपीएल नामांकन की पूरी प्रक्रिया कारोबार का रूप ले चुकी है और इसमें बड़े पैमाने पर आर्थिक हेरफेर हो रहा है. संघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जिला शिक्षा विभाग जल्द चयनित सूची सार्वजनिक नहीं करेगा संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा. मौक पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो, जिला महासचिव नितेश महतो, छात्र नेता सुरेश सिंह, राज हाजरा, शुभम रजक, बिट्टू दास, भोला पासवान, रौनक राज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गांडेय को अहिल्यापुर में ठनका गिरने से महिला की मौत, मवेशी लाने के दौरान वज्रपात की चपेट में आयी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई