संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान इम्तियाज अंसारी पिता- जाफरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. परिजनों ने आनन-फानन में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग के दंदाहा नदी में तीन शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार