खलारी में ऑगमेंटेड रियलिटी से लैस इंटेलिजेंट टीचिंग कंसोल पर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

By : Vaibhaw Vikram
खलारी में ऑगमेंटेड रियलिटी से लैस इंटेलिजेंट टीचिंग कंसोल पर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क:
पीएमश्री राजकीय मध्य विद्यालय खलारी में रविवार को सीसीएल एनके एरिया की ओर से सीएसआर योजना के तहत क्षेत्र के 18 सरकारी विद्यालयों के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी से लैस इंटेलिजेंट टीचिंग कंसोल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षा उपलब्ध कराना था. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल एनके डकरा के सीएसआर अधिकारी निखिल अखौरी, कांके विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, खलारी पंचायत मुखिया तेजी किस्पोट्टा ने संयुक्त रूप से किया. 

इस अवसर पर क्षेत्र के 18 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे. सभी अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया. प्रशिक्षण के दौरान सौजन्य ग्रुप के आनंद साह, हिमांशु एवं अनिंदन नेगी ने शिक्षकों को इंटेलिजेंट टीचिंग कंसोल के संचालन, उपयोग एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. 

मुख्य अतिथि निखिल अखौरी ने कहा कि ऑगमेंटेड रियलिटी आधारित शिक्षण प्रणाली से बच्चों की पढ़ाई अधिक प्रभावी, रोचक एवं आधुनिक बनेगी तथा तकनीकी शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है. कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने सीसीएल प्रबंधन एवं सौजन्य ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की. 

मौके पर विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापक उत्तरा कुमार, अमरलाल सतनामी, शिवेंद्र कुमार नायक, उदय प्रताप सिंह, कमलनाथ, गोविंद सिंह मुंडा, अशोक राम, जीरन केरकेटा, नागेश्वर महतो, राजकुमार, अनुज गुप्ता, त्रिलोकी प्रसाद, रंथू साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लातेहार के बारियातू में स्टोन माइंस परिसर में फायरिंग, हाईवा वाहन को बनाया निशाना

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई