न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB) चतरा के प्रांगण में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के पश्चात कमांडेंट संजीव कुमार ने महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल का संदेश समस्त बलकर्मियों को पढ़कर सुनाया. अपने संबोधन में उन्होंने देश की रक्षा और सुरक्षा में बल के योगदान को याद किया. साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान बटालियन के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बलकार्मिक उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें- पलामू: हैप्पी किड्स प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस