राजेश कुमार/न्यूज 11भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: बोकारो थर्मल स्थित अंबेडकर नगर में संत श्री गुरु रविदास जी की जयंती रविवार की रात्रि धूम धाम के साथ मनाई गई . जयंती की शुरुआत संत जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किए गया. यहां उपस्थित समाजसेवी मोतीलाल महतो, भैरव महतो, मजदूर नेता रामलाल पासवान,हरदीप राम आदि नेताओ ने पुष्प अर्पित करते हुए कहे कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक संत ही नहीं थे बल्कि सामाजिक चेतना जगाने में उनकी अहम भूमिका थी वे सामाजिक समानता और बंधुत्व की चेतना इसे समय में जागृत किए जब समाज गहरी कृतियां और भेदभाव से जूझ रहा था. लोगों से संत श्री गुरु रविदास जी के बताए एवं दिखाते रास्ते पर चलने का का अपील किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदीप कुमार ने किया. इस अवसर पर समाजसेवी मोतीलाल महतो, भैरव महतो ,जलेसर महतो, दिलीप राम ,रामलाल पासवान, मनीष पासवान ,किशोरी राम, मनीष,सिकंदर,मुकेश रोशन,विजय,अनिल,सरजू राम,गोविंद राम अनिल उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में जंगली बंदर का आतंक: तीन महीने में लगभग 80 को बनाया शिकार, दहशत के साये में ग्रामीण