देवघर उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष पर जन-जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

वाहन जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में आमजन को करेगा जागरूक

By : News11 Bharat
देवघर उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष पर जन-जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेसक: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार को राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ये प्रचार वाहन जिले के सभी दस प्रखंडों एवं 194 गाँवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे. इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा. 

इसके अलावा उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जागरूकता रथ आज 11.11.2025 से 15.12.2025 तक जिले के सभी प्रखंडो में आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ एवं योजना के लाभ लेने के तरीकों से अवगत कराया जाएगा. आगे उन्होंने कि प्रचार रथ के माध्यम से विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों तक पहुंचाई जायेगी.

इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा डीसी ने की शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना मण्डल डैम के अवशेष कार्यों की समीक्षा

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार