गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुई सम्पन्न, सतेंद्र पाण्डेय बने प्रखंड प्रमुख कांडी

By : News11 Bharat
गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुई सम्पन्न, सतेंद्र पाण्डेय बने प्रखंड प्रमुख कांडी

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड के प्रखंड प्रमुख के पद के लिए पाँचवी बार चुनाव कराई गई जहाँ धारा 163 निषेधज्ञा के साथ कड़ी सुरक्षा के बिच चुनाव सम्पन्न हुई,जहाँ कांडी प्रखंड प्रमुख के पद पर सतेंद्र पाण्डेय ऊर्फ पिंकू पाण्डेय हुए विजयी, वहीं गढ़वा सदर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सहायक निर्वाची पदाधिकारी राकेश सहाय की देख रेख में कांडी प्रखंड प्रमुख का चुनाव निर्धारित समयानुसार शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराया गया. गढ़वा एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड प्रमुख पद हेतु दो उम्मीदवार थे जहाँ गाढ़ा खुर्द बीडीसी किरण देवी एवं बलियारी पंचायत के दक्षिणी बीडीसी सतेंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पाण्डेय का नामांकन की गई थी. जहाँ कांडी प्रखंड के 21 पंचायत समिति सदस्यों में एक का आकस्मिक निधन होने के कारण 20 पंचायत समिति सदस्य अपने-अपने समर्थकों के पक्ष में मतदान किया. उन्होंने बताया कि जिसमें किरण देवी को 8 मत तथा सतेंद्र पाण्डेय ऊर्फ पिंकू पाण्डेय को 12 मत प्राप्त हुए. जिसके बाद सदर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा सत्येंद्र पाण्डेय ऊर्फ पिंकू पाण्डेय को प्रखंड प्रमुख पद हेतु निर्वाचित करते हुए प्रमाणपत्र देकर निर्धारित समय पर शपथ दिलाई गई. साथ ही एसडीएम संजय कुमार ने बताया की 20 पंचायत समिति सदस्यों में से किसी का मतदान निरस्त नहीं हुआ, चुनाव नियमानुसार व शांति पूर्ण वातावर्ण में सम्पन्न हुआ. किसी के द्वारा किसी प्रकार की कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई.

वहीं विधि व्यवस्था संधारण हेतु व मुख्य रूप से चुनाव को बाधा उत्पन्न न हो जिसको लेकर गढ़वा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव के द्वारा मुख्य रूप से रंका एसडीएम सह दंडाधिकारी रुद्र प्रताप, रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, मझिआंव पुलिस निरीक्षक बृज कुमार सहित तीन थाना के थाना प्रभारियों की कड़ी सुरक्षा के बिच चुनाव कराई गई. एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे. वहीं प्रखंड प्रमुख के शपथ ग्रहण के बाद सत्येंद्र पांडे उर्फ पिंकू पांडे ने खुशियां जाहिर करते हुए मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जीत प्रखंड वासियों की हुई है, क्योंकि 1 वर्ष में ही प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ गया था. और उसे भ्रष्टाचार को मैं अपने तरीके से समाप्त करूंगा.

उन्होंने स्थानीय विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने तरीके से चलाना चाहते हैं जो नहीं चलेगा. प्रखंड क्षेत्र में भ्रष्टाचार को कभी हम बढ़ावा नहीं देने देंगे. उसके बाद प्रखंड कार्यालय से बाहर निकलते ही समर्थन जमकर नारेबाजी और आतिशबाजी किया. वहीं इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश दुबे उर्फ विकास दुबे से आशीर्वाद प्राप्त किया और समर्थकों के साथ फूल मालाओं से प्रखंड प्रमुख स्वागत किया गया. इस मौके प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह पतीला मुखिया अमित दुबे, विवेका पांडे, शशांक शेखर,गौरी शंकर दुबे, अनूप कुमार पासवान, मुन्ना ठाकुर, बरडीहा उप प्रमुख सत्केंद्र पासवान, विकास दुबे,सुधीर दुबे, ज्वाहर राम, मुन्ना खान, अंजनी सिंह, राजेंद्र पाल, पशु पती दुबे, अशोक पांडे,उदय दुबे,नवल किशोर यादव,लाला सिंह, गुड्डू उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कर्पूरी मैदान से अवैध गिट्टी व बालू हटाने के लिए नगर पंचायत हुसैनाबाद की अंतिम चेतावनी, नहीं तो होंगी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई