गढ़वा डीसी, एसपी और डीडीसी से संयुक्त रूप से झारखंड स्थापना दिवस को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना

By : News11 Bharat
गढ़वा डीसी, एसपी और डीडीसी से संयुक्त रूप से झारखंड स्थापना दिवस को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले में झारखंड के 25 वें स्थापना दिवस को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष होने के अवसर पर गढ़वा समाहरणालय परिसर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव एवं गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलेवासियों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की. मौके पर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व का क्षण है. यह दिन जनभागीदारी, विकास और सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि “जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है. डीसी ने कहा कि जागरूकता रथ और नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके. यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखण्डों, पंचायतों और गांवों में भ्रमण करेगा. रथ में लगे ऑडियो सिस्टम के माध्यम से योजनाओं के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, वहीं नुक्कड़-नाटक के जरिये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य प्रमुख योजनाओं पर जनजागरूकता फैलाई जाएगी.आकर्षक ढंग से सजाए गए इस रथ में झारखंड की विकास यात्रा और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे-अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेंशन योजना, कृषि योजनाएं आदि की झलक प्रदर्शित की गई है. यह रथ 11 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर जनजागरूकता फैलाएगा, ताकि स्थापना दिवस उत्सव को जनता के साथ मिलकर गौरव उत्सव के रूप में मनाया जा सके. रथ रवानगी के अवसर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, डीआरडीबी सह पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें.

यह भी पढ़ें: देवघर उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष पर जन-जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार