रांची में ठगी का बढ़ता आतंक, साधु के वेश में आए ठगों ने महिला को बनाया निशाना

By : Ark Sahuliyar
रांची में ठगी का बढ़ता आतंक, साधु के वेश में आए ठगों ने महिला को बनाया निशाना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला नामकुम थाना क्षेत्र का है, जहां साधु के वेश में पहुंचे ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया. आरोप है कि ठगों ने महिला को हिप्नोटाइज़ कर करीब दो लाख रुपये के जेवरात ठग लिए और मौके से फरार हो गए.

पीड़ित महिला के अनुसार, ठगों ने धार्मिक बातें कर भरोसा जीता और फिर किसी तरह उसे सम्मोहित कर गहने उतरवा लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची में चोरी, छिनतई और ठगी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है. लगातार हो रही आपराधिक वारदातों ने आम लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रांची में बढ़ते अपराध और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी चिंता जताई है. 

ये भी पढ़ें- कांके थाना क्षेत्र में नशीला कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 45 बोतल सिरप बरामद

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई